ब्रिटनी से कोई संबंध नहीं: संदीप
जाने-माने कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर ने कहा है कि पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स से उनका कोई संबंध नहीं है और वह उनके साथ डेटिंग नहीं कर रहे हैं।
मुंबई से टेलीफोन पर के साथ बातचीत में संदीप ने कहा कि वह ब्रिटनी के साथ उनके संबंधों को लेकर उठी अफवाहों पर कुछ नहीं बोलना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ब्रिटनी के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है।"
संदीप ने कहा कि वह अपनी मित्र जेसी रंधवा से काफी प्यार करते हैं और उनके पास ब्रिटनी के बारे में सोचने का समय भी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि ब्रिटनी संदीप के साथ डेटिंग कर रही हैं। संदीप ने इस संबंध में सफाई देते हुए कहा कि वह रंधवा से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह रंधवा के साथ खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
जेसी रंधवा ब्रिटनी स्पीयर्स संदीप सोपारकर हालीवुड britney spears hollwood jesse randhawa sandip soparkar


Click it and Unblock the Notifications