सलमान रुश्दी की नई प्रेमिका पिया
प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी की महिला मित्र पिया ग्लेन का कहना है कि उनकी और रुश्दी की सोच एक तरह की है और इसी वजह से दोनों करीब आए।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ग्लेन ने कहा, "मैं बहुत ही खुले दिमाग की और हकीकत की दुनिया में जीने वाली इंसान हूं। हम दोनों में कोई भी अंधा नहीं है। हम दोनों का संबंध पूरी तरह वैसा नहीं है जैसा दिखता है।"
ग्लेन ने रुश्दी के साथ अपने संबध के प्रकाश में आने के बाद पहली बार इस पर कोई टिप्पणी की है। ग्लेन और रुदी की उम्र में 29 वर्षो का अंतर है। यही नहीं ग्लेन का कद भी रुश्दी से ज्यादा है।
ग्लेन ने कहा, "मेरे हिसाब से रुश्दी एक प्रतिभासंपन्न उपन्यासकार हैं और रुश्दी मानते हैं कि मैं बहुत आकर्षक हूं। हम दोनों के बीच आकर्षण हमारी सोच के मिलने के साथ ही शुरू हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











