न्यूड होने से पहले रोईं बिंदास अदाकारा सलमा

बड़े दिनों बाद एक बार फिर से हॉलीवुड अदाकारा सलमा हायक चर्चा में है। वजह है उनका नया खुलासा। सलमा हायक ने एक अंग्रेजी डेली से बात करते हुए कहा है कि साल 1992 में आयी उनकी बहुचर्चित हिट फिल्म 'डेस्पेराडो' में उन्हें फिल्म के हीरो एंटोनियो बैंडरेस के साथ न्यूड होकर बेड सीन देना था जिसे करने से पहले वो बहुत रोई थीं क्योंकि उस वक्त वो फ्रांसीसी अरबपति फ्रांसिस्को हेनरी पिनॉल्ट से शादी करने वाली थीं उन्हे डर था कि फिल्म के इस सीन को देखने के बाद हेनरी के घर वाले आपत्ति जता सकते हैं और उनकी शादी खतरे में पड़ सकती है लेकिन वो खुशकिस्मत है कि हेनरी और हेनरी के घर वालों ने इस सीन को कैजुअल लिया और उनकी शादी पर आंच नहीं आयी।

सलमा के इस बात से अंदाजा लगता है कि हॉलीवुड में भी नामचीन अभिनेत्रियों को भी फिल्म के सीन के लिए बेबस होना पड़ता है उन्हें भी मन मारकर कुछ ऐसे सीन करने पड़ते हैं जो वो दिल से नहीं करना चाहतीं। मालूम हो कि 'डेस्पेराडो' हॉलीवुड की एक चर्चित और सफल फिल्म है जिसे लोग बार-बार देखने पसंद करते हैं।

9 मार्च 2007 में हयाक ने दुनिया के सामने अपने और हेनरी के रिलेशनशिप के बारे में बताया था क्योंकि उस समय वो हेनरी के बच्चे की मां बनने वाली थी।

21 सितंबर2007 को सलमा ने अपनी और हेनरी की बेटी वैलेंनटीना को जन्म दिया। 18 जुलाई 2008 को सलमा और हेनरी ने अपने रिलेशनशिप के अंत की घोषणा की और 14 फरवरी 2009 को दोनों ने शादी कर ली। सलमा हयाक आज हॉलीवुड की बेहतरीन हिरोईन और नामी-गिरामी निर्माता-निर्देशक हैं जिनके साथ दुनिया का हर कलाकार काम करना चाहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X