कम पैसे में शादी करेंगी सलमा हायक

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार हायक ने गत 14 फरवरी को फ्रांस के व्यापारी से शादी की थी। हायक की यह दूसरी शादी है। उन्होंने कहा कि वह विवाह के बाद बड़े समारोह आयोजित करने की योजना नहीं बना रही है।
हायक ने कहा, "मेरा मानना है कि विवाह का अर्थ प्रेम, दोस्ती, परिवार और मस्ती है। मैं विवाह समारोह में लाखों डॉलर खर्च करने को हास्यास्पद मानती हूं। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











