सलमा को खुद देनी पड़ी पार्टी

अभिनेत्री ने एक जिस महिला को यह जिम्मेदारी सौंपी थी उसने जन्मदिन से दो दिन पहले काम छोड़ दिया। इसके बाद हयाक ने खुद सारे इंतजाम किए।
वेबसाइट 'हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक इस अभिनेत्री ने अपनी बेटी वेलेंटीना की जन्मदिन पार्टी के लिए लॉस एंजेलिस के बाजारों से सजावट का सामान और खाने-पीने की वस्तुएं खरीदीं।
हयाक ने कहा, "मैं डरी हुई थी। मैं चाहती थी कि वेलेंटीना इसे पसंद करे इसलिए इस आयोजन के इंतजाम का काम किसी पेशेवर को सौंपा था। सारे मेहमानों को आमंत्रित किए जाने के बाद वह जन्मदिन से दो दिन पहले ही काम छोड़कर चली गई। मुझे नहीं पता कि वह काम छोड़कर क्यों चली गई।"
उन्होंने कहा, "मैने लोगों को आमंत्रित कर लिया था और उन्हें पार्टी के विषय में सब कुछ पता था। अंत में मैंने खुद सारे इंतजाम करना तय किया।"


Click it and Unblock the Notifications











