समंदर किनारे योगा कर रही थी ये एक्ट्रेस, तेज लहरों की चपेट में आकर 24 की उम्र में हुई मौत

Kamilla Belyatskaya Death

Kamilla Belyatskaya Death: मशहूर रशियन एक्ट्रेस कमिला बेल्यात्सकाया की हाल ही में 24 साल की उम्र में समंदर किनारे योग करते हुए मौत हो गई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब वह योगा कर रही थी तो समंदर की लहरें बहुत तेज रफ्तार के साथ में आई और उनको बहा कर ले गई। इसकी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मालूम हो कि कमिला बेल्यात्सकाया थाईलैंड के Koh Samui आयरलैंड पर योग कर रही थी और उनको यह लोकेशन काफी अच्छी भी लगती थी। वह अक्सर वहां पर जय भी करती थी। Khaosod English की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख लिया और उसमें दिखाया गया था कि वह अपनी रेड कार से वहां पर पहुंची थी।

कमिला बेल्यात्सकाया बाद में बड़े पत्थरों के बीच में योगा मैट को बिछाकर योगा करने लग गई थी। लेकिन थोड़ी देर के बाद ही समंदर की तेज लहरें उनके पास आई और उनको बहा कर ले गई। उनका यह दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। रेस्क्यू टीम भी 15 मिनट के अंदर वहां पहुंच गई थी।

हालांकि आपको बता दें की खतरनाक वेव कंडीशन के चलते सर्च को कुछ वक्त के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया था। डेलीमल की एक रिपोर्ट की माने तो कमिला बेल्यात्सकाया को यह लोकेशन बहुत अच्छी लगती थी और उन्होंने अपने फॉलोवर्स को भी इस बारे में बताया था कि उनको वह जगह कितनी अच्छी लगती है और वह बार-बार वहां पर जाती हैं। कमिला बेल्यात्सकाया ने तो उसको घर भी कहा था और धरती की बेस्ट जगह भी बताया था।

Samui रेस्क्यू सेंटर के हेड Chaiyaporn Subprasert ने कहा कि "जब भी मानसून सीजन आता है तो हम टूरिस्ट को यहां पर आने को लेकर चेतावनी देते रहते हैं और खासतौर पर हाई रिस्क एरिया में जहां पर रेड फ्लैग लगा रखे होते हैं। यहां स्विमिंग नहीं होती। जहां पर यह घटना हुई है वहां पर स्विमिंग लोकेशन नहीं है। लेकिन व्यू प्वाइंट जरूर है। कमिला बेल्यात्सकाया अचानक से आई हुई लहरों में बहकर चली गई।"

Read more about: kamilla belyatskaya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X