एमटीवी एवॉर्ड्स में कैटी-रसेल ने दिखाई शादी की अंगूठी
पॉप सिंगर केटी पेरी और कॉमेडी हीरो रसेल ब्रांड हाल ही में राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित रिसॉर्ट में शादी करके अपने देश वापस लौटे हैं। अब उनकी उंगलियों में विवाह की अंगूठी नजर आ रही हैं।
उल्लेखनीय है कि दोनों ने शादी की रस्में और सगाई भी भारत आकर ठेठ भारतीय अंदाज में की हैं। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट युके' के मुताबिक यह नवदंपत्ति स्पेन में आयोजित 'एमटीवी यूरोप म्युजिक अवार्ड्स' में विवाह के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आया। उस समय कैटी और रसेल दोनों की उंगलियों में विवाह की अंगूठी थी।
मालूम हो कि दोनों की मुलाकात साल 2009 में न्यूयार्क में आयोजित 'एमटीवी वीडियो म्युजिक अवार्ड्स' में हुई थी। रसेल इस पुरस्कार समारोह के प्रस्तोता थे।
एमटीवी केटी पेरी म्यूजिक एवॉर्ड रसेल ब्रांड राजस्थान शादी katy perry marriage mtv music award rajasthan russell brand


Click it and Unblock the Notifications
