'रॉबिन हुड' में खलनायक थे रसेल
हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो फिल्म 'रॉबिन हुड' से अलग हो सकते थे। रसेल को फिल्म के शुरुआती हिस्से की पटकथा पर आपत्ति थी।
पहले इस परियोजना को 'नॉटिंग्घम' नाम दिया गया था। वर्ष 2007 में फिल्म निर्माण शुरू हो गया था लेकिन पटकथा पर आपत्ति के चलते यह निर्माण रुक गया था। बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर 'रॉबिन हुड' कर दिया गया था।
वर्ष 2008 में फिल्म का निर्माण दोबारा शुरु हुआ और पिछले साल ही यह पूरा हो सका है। रसेल को फिल्म की पटकथा बदले जाने की खुशी है। वह कहते हैं कि यदि पटकथा न बदली जाती तो वह इसमें काम नहीं करते। पटकथा का शुरुआती हिस्सा उन्हें एक खलनायक के रूप में प्रस्तुत करता था।


Click it and Unblock the Notifications
