जयपुर में हाथी पर सवार हुए रसेल-पेरी

By Staff

Russell Brand, katty Perr
हॉलीवुड के हास्य अभिनेता रसेल ब्रैंड और उनकी प्रेमिका गायिका केटी पेरी ने जयपुर में हाथी और बग्गी की सवारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान पेरी एक खूबसूरत भारतीय परिधान पहने हुए थीं। रसेल ने भारत पहुंचने के बाद पेरी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था। पेरी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अगले छह महीनों के भीतर दोनों शादी कर लेंगे।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पेरी के सामने प्रेम-प्रस्ताव रखने के बाद रसेल ने उनके लिए खूबसूरत भारतीय परिधान खरीदने और हाथी तथा बग्गी की सैर कराने का वादा किया था। इसी वादे को पूरा करते हुए रसेल ने जयपुर स्थित मशहूर होटल ताज रामबाग पैसेल में नव वर्ष के अवसर पर पेरी को हाथी की सवारी कराई। रसेल और पेरी हाथी पर सवार होकर जयपुर स्थित प्राचीन किला देखने गए। इससे पहले रसेल ने पेरी के लिए 960 डॉलर की बेशकीमती पोशाक खरीदी थी।

एक होटल कर्मचारी ने कहा, "रसेल और पेरी बग्गी में सवार होकर यहां पहुंचे थे। हमने उनके लिए रात के खाने का शानदार इंतजाम किया था। मध्यरात्रि में दोनों ने पटाखे जलाए और हाथी की सवारी की। इसके लिए रसेल ने विशेष तौर पर अनुरोध किया था। इसके बाद दोनों मुगल गार्डन गए, जिसे उनके लिए विशेष तौर पर सजाया गया था।"


इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X