बॉलीवुड फिल्म की तलाश में रसेल क्रो
लंदन। हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो की ख्वाहिश है कि वह बॉलीवुड की किसी फिल्म में काम करें। शायद बॉलीवुड की फिल्मों से क्रो काफी प्रभावित हैं। वह कहते हैं कि उन्हे एक पारंपरिक बॉलीवुड करनी है। इसके लिए उनके पास सभी जरूरी योग्यताएं हैं, वह कहते हैं कि वह फिल्म में गीत गा सकते हैं और थोड़ा-बहुत नाच भी सकते हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय के लिए भारतीय फाइनेंसर्स से बात भी कर रहे हैं।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक क्रो ने कांस में पत्रकार बेज बेमिंग्बॉय से कहा, "मैं भारत में बनने वाली एक पारंपरिक हॉलीवुड फिल्म में नहीं बल्कि एक बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करना चाहता हूं।" हॉलीवुड अभिनेता क्रो की फिल्म 'रॉबिन हुड' 63वें कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
