Rubby Pérez Death: छत गिरते ही शमशान बना नाइट क्लब! परफॉर्म करते हुए कुचल कर मर गया ये टॉप सिंगर

Rubby P rez

Rubby Pérez Death: डोमिनिकन रिपब्लिक के एक नाइट क्लब में छत गिरने से मशहूर सिंगर रूबी पेरेज़ की मौत हो गई है। उनके मैनेजर एनरिकिटो पॉलिनो ने स्थानीय आउटलेट लिस्टिन डायरियो से उनकी मौत की खबर की पुष्टी की है। रूबी पेरेज़ की उम्र 69 साल थी। पेरेज़ को आधिकारिक तौर पर शाम 5:00 बजे के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

बेहद भयंकर हादसा

डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में मंगलवार की सुबह एक डिस्को की छत गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 120 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इस घटना में घायलों में मशहूर मेरेंग्यू गायक रूबी पेरेज भी शामिल हैं, जो घटना के समय नाइट क्लब में परफॉर्म कर रहे थे।

बचाव कार्य

वहीं घटना को लेकर आगे की जानकारी देते हुए सेंटर ऑफ इमरजेंसी ऑपरेशन के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि मलबे के नीचे कुछ लोग जीवित हो सकते हैं, इसलिए बचावकर्मियों ने हार मानने का फैसला नहीं किया है और लगातार रूप से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे है।

राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर का रिएक्शन

राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने इस भयावह घटना को लेकर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों की मदद के लिए कठिन मेहनत कर रही हैं। साथ ही राष्ट्रपति घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिवारों से मुलाकात की।

आसपास के इलाकों में भगदड़

घटना के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई, जिसके चलते क्लब के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे, जो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की तलाश कर रहे थे। एक अधिकारी ने भीड़ से एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील की। साथ ही बताया कि बचावकर्मी लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां लोग अपने प्रियजनों के नाम सुनने के लिए इकट्ठा हो गए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि छत गिरने का कारण क्या था।

More from Filmibeat

Read more about: death news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X