दुर्घटना में बाल-बाल बचे मिस्टर बीन

रोवन, बच्चों के साथ-साथ बड़ों के भी चहेते हैं, उनके कार्टूनस और मिस्टर बीन के नाम से टीवी शो भी प्रसारित होते हैं जो हंसी सो लोट पोट कर देने वाले होते है।
शुक्रवार की शाम उन्होंने अपनी मैकलैरेन एफ-1 कार पर से नियंत्रण खो दिया था। लेकिन कार कहीं टकराती इसके पहले ही वह कार से बाहर कूद पड़े,। हालफिलहाल उनकी हालत काफी बेहतर है, उनके कंधे में हल्की सी चोट आई और इलाज के लिए उन्हें पीटरबोरफ सिटी अस्पताल ले जाया गया। वेबसाइट द सन के मुताबिक इस बड़ी दुर्घटना में उनका कार से बाहर निकल जाना और जीवित बचना सचमुच एक चमत्कार है।


Click it and Unblock the Notifications











