रॉड पर 33 लाख डॉलर बकाया
हॉलीवुड रॉक स्टार रॉड स्टीवर्ट पर कानूनी बिल ना चुकाने के आरोप में 33 लाख डॉलर का मुकदमा दायर हुआ है।
गायक के पूर्व वकीलों का दावा है कि रॉड पर तीन अलग-अलग मामलों का बकाया है। जिसे रॉक ने अभी तक नहीं चुकाया है। ये लोग 20 वर्षो से अधिक समय से स्टीवर्ट के लिए काम कर रहे थे।
लास एंजेलिस की अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार स्टीवर्ट पर 33 लाख डॉलर का कानूनी शुल्क बकाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications