गर्लफ्रेंड के बच्चे का बाप बना ये सुपरस्टार, सीधा नवजात बच्चे के साथ हुआ स्पॉट तो सन्न रह गया जमाना

Robert Pattinson

Robert Pattinson Baby: हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन के घर खुशियों ने दस्तक दी है, हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस-सिंगर सूकी वॉटरहाउस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार 'ट्वाइलाइट' फेम एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन पहली बार पिता बने हैं।

कपल ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब उनका परिवार तीन सदस्यों वाला हो गया है। सोशल मीडिया पर कपल की अपने बच्चे के साथ एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें एक सप्ताह पहले LA में वो अपने बच्चे को टहलाते देखे गए। जल्द ही, दोनों की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई और दुनियाभर के फैंस सूकी वॉटरहाउस और रॉबर्ट पैटिंसन को माता-पिता बनने की बधाई देने लगे।

वायरल हो रही तस्वीरों में रॉबर्ट, ग्रे कलर की हुडी पहने नजर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है। जबकि उनकी पत्नी और सिंगर सूकी वॉटरहाउस काले कोट में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। इस कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर माता-पिता बनने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो अपने पहले बच्चे का स्वागत कर चुके हैं।

सूकी ने इससे पहले मैक्सिको में कोरोना कैपिटल फेस्टिवल में अपनी एक्टिंग के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने उस समय अपने बेबी बंप की ओर इशारा करते हुए कहा था, 'मैंने आज कुछ शाइनिंग पहना है क्योंकि मुझे लगा कि इससे आपका ध्यान किसी और चीज से भटक सकता है।'

सुकी और रॉबर्ट पांच साल से अधिक समय से एक साथ हैं, उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी बनाए रखी है। दोनों ने पिछले साल मेट गाला में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। सुकी द्वारा प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद से ही ये कपल सुर्खियों में बना हुआ था, कहा जा रहा है कि पिता बनने के बाद से रॉबर्ट काफी खुश रहने लगे हैं। रॉबर्ट पैटिनसन और सुकी वॉटरहाउस की डेटिंग की अफवाहें 2018 में शुरू हुईं जब उन्हें लंदन में एक साथ देखा गया। यह जोड़ी अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता, लेकिन पिछले साल मई में उन्होंने एक कपल के तौर पर मेट गाला में एंट्री ली थी।

More from Filmibeat

Read more about: robert pattinson bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X