रॉबर्ट पैटिंसन ने क्रिस्टीन को किया प्रपोज
'यदि हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन ने मुझे अपने दिल की बात कह भी दी, तो कौन-सी बड़ी बात हो गई।' ऐसा हम नहीं बल्कि 'द ट्वाइलाईट सागा-न्यू मून' की खूबसूरत अदाकारा क्रिस्टन स्टूवर्ड का कहना है, जिन्हें इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रॉबर्ट ने प्रपोज किया था।
इस संदर्भ में वह कहती हैं, "हां, यह सच है कि रॉबर्ट ने मुझे 'न्यू मून' के सेट पर प्रपोज किया, लेकिन हम अब भी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सच पूछिए तो मुझे आज भी यह नहीं मालूम कि वह उस दिन कितना सीरियस था। यह जरुर है कि हम दोनों ने सेट पर काफी मस्ती की और सिर्फ यही नहीं, हमने एक साथ काफी अच्छे समय भी बिताए। लेकिन इसका कतई यह मतलब नहीं कि हम दोनों के बीच प्यार है।"
फिलहाल क्रिस्टन स्टूवर्ड पीवीआर पिक्च र्स व क्रिस वाइज द्वारा निर्देशित फिल्म 'द ट्वाइलाईट सागा-न्यू मून' को लेकर बेहद उत्साहित है जो भारत में 11 दिसंबर को प्रदर्शन होने जा रही है। वह कहती हैं कि 'इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस फिल्म में मेरे व रॉबर्ट की केमेस्ट्री लाजवाब रही है जिसे आप जरूर पसंद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications