विश्व के सबसे आकर्षक पुरुष पैटिनसन
'ट्विलाइट' जैसी मशहूर फिल्म में काम कर चुके ब्रिटेन के अभिनेता राबर्ट पैटिनसन को विश्व का सबसे आकर्षक पुरुष चुना गया है।
'ग्लेमर' पत्रिका द्वारा 2000 लोगों के बीच कराए गए सर्वेक्षण के बाद पैटिनसन को यह सम्मान हासिल हुआ। पैटिनसन ने यह सम्मान पाने के लिए ब्रैड पिट और जॉनी डेप जैसे दिग्गज अभिनेताओं को पीछे छोड़ा।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुकाबिक पैटिनसन हालांकि इस सम्मान से ज्यादा खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, "सबसे आकर्षक पुरुष चुने जाने का कोई अर्थ नहीं है। इस सम्मान की खुमारी महीने दो महीने चढ़ी रहती है और फिर सबकुछ सामान्य हो जाता है।"
सबसे आकर्षक 10 पुरुषों की सूची में स्थान बनाने वालों में फुटबाल स्टार डेविड बेकहम और आयरलैंड के अभिनेता कोलिन फिर्थ भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











