क्रिस्टीन के धोखे से हताश रॉबर्ट पैटिंसन ने छोड़ दिया घर
बैंगलोर। हॉलीवुड की हिट फिल्म सीरीज 'ट्वाईलाइट सागा' में एडवर्ड और बैला का किरदार निभा रहे रॉबर्ट पैटिंसन और क्रिस्टीन स्टीवर्ट के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद ने एक नया रुख ले लिया है। खबर है कि रॉबर्ट पैटिसन और क्रिस्टीन जिस घर में रहते थे रॉबर्ट ने उस घर को छोड़ दिया है फिल्हाल वो कहां रह रहे हैं इसकी खबर किसी को नहीं है। साथ ही रॉबर्ट पैटिंसन के फैन्स ने क्रिस्टीन को ट्वीटर पर काफी कुछ बुरा-भला कहा है और गालियां भी दी हैं।
दोनों एक्टरों के बीच यह झगड़ा तब शुरु हुआ जब कुछ दिनों पहले ही क्रिस्टीन को उनकी आने वाली फिल्म 'स्नोव्हाइट एंड दि स्टंटमैन' के निर्देशक रुपर्ट सैंडर्स को किस करते हुए देखा गया। दोनों की किस करते हुए तस्वीरें अमेरिका की एक मासिक मैगजीन में भी पब्लिश हुई। इस तस्वीर के बारे में पूछने पर दोनों ने कहा कि ये तस्वीरें गलत हैं लेकिन हाल ही में क्रिस्टीन और रुपर्ट सैंडर्स ने एक दूसरे के साथ अफेयर की खबर को सच बताते हुए स्वीकार किया और साथ इस खबर से हताश हुए लोगों से माफी भी मांगी।

ट्वीटर पर क्रिस्टीन ने रॉबर्ट से माफी मांगते हुए कहा "मैं अपने सभी करीबी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं जो इस बात से काफी दुखी और शर्मिंदा हुए हैं।"
"इस क्षणिक अविवेक की वजह से मैने अपनी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण चीज को खतरे में डाल दिया है, वो इंसान जिसे में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं और जिसकी सबसे ज्यादा इज्जत करती हूं वो रॉब हैं। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं, और माफी मांगती हूं।"
दूसरी तरफ निर्देशक सैंडर्स जो की 41 साल के हैं ने भी ट्वीटर के जरिये अपने परिवार वालों से माफी मांगते हुए लिखा "मैं बहुत ही दुखीं हूं कि मैने अपनी फैमिली को इतनी तकलीफ दी।"
"पूरी दुनिया में सिर्फ मेरी खूबसूरत पत्नी और बच्चे ही मेरे हैं। मैने उन्हें बहुत प्यार करता हूं। मै कामना करता हूं कि हम जल्द ही इस तकलीफ से उबर जाएं।"
खबर ये भी है कि रॉब और क्रिस्टीन ने इस बात के सच साबित हो जाने के बाद फिल्म 'स्नोव्हाइट और दि स्टंटमैन के सेट के पीछे काफी देर तक बात की और दोनों बहुत ही दुखी लग रहे थे। रॉब को क्रिस्टीन के इस धोखे से बहुत गहरा धक्का पहुंचा है और वो बहुत ही हताश थे। जबकि क्रिस्टीन बार बार उनसे माफी मांग रही थी।
ज्ञात हो कि रॉबर्ट पैटिंसन ने अप्रैल माह में एक इवेंट के दौरान कहा था "आज तक मुझे ये समझ में नहीं आया कि लोग धोखा क्यों देते हैं। कैसे कोई इंसान एक ही समय में दो रिलेशनशिप्स को लंबे समय तक रख सकता है।"
साथ ही उन्होने अपने बारे में बताते हुए कहा "मैं बहुत कैसुयल अफेयर करने वाला लड़का नहीं हूं। अगर मैं किसी के साथ रहने का फैसला करता हूं तो सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं चाहता हूं। जब मैं कोई रिलेशनशिप बनाता हूं तो मैं अपना 100 परसेंट देता हूं।"
इसके अलावा जून माह के एले मैगजीन से एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टीन ने कहा था कि वो अपनी जिंदगी में कुछ रोमांच चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











