रॉबर्ट पैटिंसन की बढ़ती लोकप्रियता बनी सिरदर्द
इधर रॉबर्ट पैटिंसन के लिए उनकी लोकप्रियता सिरदर्द बनती जा रही है। अपने सिरफिरे प्रशंसकों की वजह से पैटिंसन को कई बार बेहद परेशानी उठानी पड़ी है। हाल ही में उनकी जान पर भी बन आई थी। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन का कहना है कि आज के दौर में लोकप्रियता एक बोझ की तरह होती है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पैटिंसन ने कहा, "मशहूर होना वास्तव में एक बोझ है। अगर लोग मेरी ओर बढ़ते हैं तो मैं असहज महसूस करता हूं।" उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति मेरी ओर बढ़ना चाहता है तो उस समय लगता है कि मैं उससे पूछ लूं कि आप मुझसे क्या चाहते हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाता। "
हाल ही में रॉबर्ट पैटिंसन के एक कलाकार प्रशंसक ने उनकी चॉकलेट की मूर्ति तैयार की। यह मूर्ति रॉबर्ट को हॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली अभिनेता चुने जाने के बाद बनायी गयी। यह मूर्ति 18 किलोग्राम चॉकलेट से बनाई गई है। पैटिन्सन के मशहूर पिशाच वाले चरित्र एडवर्ड कुलेन की इस मूर्ति को बनाने में प्रूडेंस स्टैट नाम के कलाकार को दो हफ्ते का समय लगा।


Click it and Unblock the Notifications
