बिल्कुल सच, अपना टाइम बेच रहे हैं रॉबर्ट पैटिंसन!
अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन परोपकारी कार्यो के लिए अपना समय नीलाम करने के लिए सहमत हो गए हैं। नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को पैटिन्सन के साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक वेबसाइट 'चैरिटीबज डॉट कॉम' पर पैटिन्सन के समय की नीलामी की जा रही है। अब तक इसके लिए 30000 डॉलर की बोली लग चुकी है। विजेता को 'ट्वाइलाइट' श्रेणी की चौथी फिल्म 'द ट्वाइलाइट सागा: ब्रेकिंग डान' के वेंकूवर के शूटिंग सेट पर एक दिन बिताने और पैटिन्सन सहित फिल्म के अन्य कलाकारों क्रिस्टीन स्टीवर्ट, टेलर लॉटनर और डैकोटा फैनिंग से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
परोपकार के लिए अपना कीमती समय नीलाम करने वाली हस्तियों में अकेले पैटिन्सन ही नहीं हैं, राजकुमार विलियम भी इस सूची में हैं और लोग उनसे भी मुलाकात कर सकते हैं। नीलामी के लिए 8 दिसम्बर तक बोली लगाई जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











