सेक्सी पैटिन्सन से डरती हैं महिलाएं
हॉलीवुड फिल्म 'ट्विलाइट' के सितारे रॉबर्ट पैटिन्सन कहते हैं कि पर्दे पर उनके भूत के किरदार को तो महिलाएं पसंद करती हैं लेकिन वास्तविक जीवन में उन्हें अपने इस तरह के किरदारों की वजह से काफी दिक्कतें आती हैं। भय की वजह से महिलाएं उनके साथ समय गुजारने से कतराती हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पैटिन्सन कहते हैं, "सच बताऊं तो अब तक मैं नहीं जान सका हूं कि क्या हो रहा है। यह केवल एक पेशा है और इसलिए मैं इसे पसंद करता हूं। लड़कियां 'एडवर्ड' को देखकर चीखती हैं न कि 'रॉबर्ट' को देखकर।"


Click it and Unblock the Notifications











