Robert Downey Jr. की MCU में वापसी, डॉक्टर डूम बनकर लौटे आयरन मैन

Robert Downey Jr

Robert Downey Jr. returns to MCU: हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। देश-विदेश में उनके लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। आयरन मैन के किरदार से फैन्स के दिलों पर छाप छोड़ने वाले एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर MCU में वापस लौट आए है। बता दें कि एवेंजर्स सीरीज की नई फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' की घोषणा हो गई है।

डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर
MCU के फेमस किरदार आयरन मैन ने खुद को डॉक्टर डूम के नए किरदार के रूप में पेश किया है। जैसे ही रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने चेहरे से मास्क हटाया। फैन्स खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि लोग उनके लौटने का कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इस साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के रिलीज के बारे में बताएं तो रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' मई 2026 में रिलीज होगी। रुसो ब्रदर्स मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स डूम्सडे' का निर्देशन करेंगे।

मार्क रुफ्फालो ने की तारीफ
बता दें कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट भी साझा किया था। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर मास्क को पकड़े खड़े हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह लिखते हैं- 'न्यू मास्क सेम टास्क' बता दें कि रॉबर्ट के इस पोस्ट पर अभी तक 8.5 मिलियन लाइक आ चुके हैं और कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई है। इस पोस्ट पर जमकर फैन्स के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तक की सबसे बड़ी घोषणा तो वहीं दूसरे ने कहा आप हीरो बनो या विलन हमारे फेवरेट रहोगे। तो वहीं हल्क का रोल प्ले करने वाले मार्क रुफ्फालो ने लिखा- ग्रीन तुम्हें सूट करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X