Robert De Niro- 79 साल की उम्र में सातवीं बार पिता बना ये हॉलीवुड सुपरस्टार, जानें कौन है पार्टनर!

अक्सर देखा जाता है कि कुछ ऐसा खबरें आती हैं जिनपर आप भरोसा करना तो नहीं चाहते लेकिन ये सच होता है। ऐसी एक खबर इस वक्त हॉलीवुड से सामने आ रही है जो कि काफी चौकाने वाली है।
दरअसल हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डी नीरो 79 साल की उम्र में पिता बने हैं और ये खबर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस भी इस बात से हैरान हैं। अभिनेता सातवीं बार पिता बने हैं। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया है और वो ईटी कनाडा के साथ बातचीत कर रहे थे।
रॉबर्ट डी नीरो ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और लगातार काम करते जा रहे हैं। लेकिन लोगों को ये उम्मीद नहीं थी कि वो 79 साल की उम्र में ऐसी गुड न्यूज देंगे की पूरी दुनिया में ये खबर छा जाएगी।
उन्होने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके अब 7 बच्चे हैं और ये एक अच्छी खासी फैमिली है। इस बच्चे की बात करें तो वर्तमान में टिफ़नी चेन को डेट कर रहे हैं और उन्होने खुद पिछले महीने रात के खाने के लिए अपने बेबी बंप का खुलासा किया था। इसके बाद से लगातार इसको लेकर चर्चा थी।
वर्कफ्रंट पर एक्टर इस उम्र में भी काम करना जारी रख रहे हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि देखना ये है कि उनका नया प्रोजेक्ट कब तक सामने आता है और लोग फिर से एंजॉय करते हैँ। इस उम्र में उनका पिता बनना कई लोगों के लिए काफी शॉकिंग है।


Click it and Unblock the Notifications











