विश्व के महानतम पॉप स्टार हैं रॉबी

वेबसाइट 'सेलेब्रीफी डॉट कॉम' के मुताबिक विलियम्स ने यह सम्मानजनक ओहदा हासिल करने की दौड़ में 'टेक दैट' बैंड और माइकल जैक्सन को पीछे छोड़ा।
मजेदार बात यह है कि इतना लोकप्रिय होने के बावजूद विलियम्स ने 2007 के बाद से अपना कोई एल्बम नहीं निकाला है।
एक सूत्र ने कहा, "दो साल से एक भी एल्बम नहीं निकालने के बावजूद विलियम्स लोगों के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने लोकप्रिय हैं।"
अपने प्रशंसकों की मांग को ध्यान में रखकर विलियम्स जल्द ही अपना नया एल्बम पेश करेंगे। उन्होंने इस एल्बम को 'रिएलिटी किल्ड द वीडियो स्टार' नाम दिया है। यह एल्बम इस साल के अंत में प्रदर्शित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











