ब्रिटेन लौटे रॉबी विलियम्स
लास एजेंलिस में कुछ वक्त बिताने के बाद ब्रिटिश गायक रॉबी विलियम्स ब्रिटेन लौट आए हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हाल ही में विलियम्स को ब्रिटेन के स्वींडन इलाके की एक साइकिल दुकान से बाहर निकलते देखा गया था। यह दुकान उनकी ग्रामीण हवेली के समीप है, जिसे उन्होंने 70 लाख पाउंड में खरीदा है।
विलियम्स के लास एंजेलिस से लौटने की खबरों के बाद उन्हें पहली बार ब्रिटेन में देखा गया। लोगों को जब यह पता चला कि विलियम्स स्वींडन इलाके के एक साइकिल दुकान में हैं तो उनकी एक झलक पाने या उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की आस में वहां बड़ी संख्या में उनकी महिला प्रशंसक पहुंच गईं।
लेकिन उन सभी को रेड प्लेनेट बाइक के कर्मचारियों ने वापस लौटा दिया और उनके विम्रतापूर्वक कह दिया गया कि वे उन्हें परेशान नहीं करें ताकि वह अपना पहला शांति से बिता सकें।


Click it and Unblock the Notifications