अपनी छवि संवारने में जुटे रॉबी
ब्रिटिश पॉप गायक रॉबी विलियम्स इन दिनों अपनी छवि संवारने में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने गायकों के साथ काम करने वाले मुरी चाल्मर्स को अपने साथ जोड़ा है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार चाल्मर्स इससे पूर्व रेडियोहेड और लिली एलेन के साथ काम कर चुके हैं। विलियम्स अपने नए संगीत एलबम के प्रचार में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं।
चाल्मर्स की पहचान प्रचार अभियान के जरिए लोगों की छवि बनाने वालों में है।


Click it and Unblock the Notifications











