वेलेंटाइंस डे पर मैरिज करेंगे रोबी

वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र का कहना है कि रोबी और इंतजार नहीं कर सकते। जब भी उनके सिर पर कुछ करने की धुन सवार हो जाती है तो फिर उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
सूत्र ने कहा कि रोबी के दोस्तों और परिवार ने उन्हें 14 फरवरी पर एक पूरे सप्ताह अवकाश पर रहने के लिए कहा है ताकि वैलेंटाइंस डे से पहले एक सप्ताह तक समारोह आयोजित किए जा सकें।
रोबी ने पिछले सप्ताह अपने घर पर 30 वर्षीय आयडा के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था। पैंतीस वर्षीय रोबी ने आयडा को एक हीरे की अंगूठी पहनाई और कहा कि जितनी जल्दी संभव हो उतनी जल्दी वह उनसे विवाह करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
गायक पॉप संगीत ब्रिटेन रोबी विलियम्स वेलेंटाइंस डे शादी britain marriage pop music roby villiams singer valentines day


Click it and Unblock the Notifications