भुतहा घर में रहते हैं रॉबी विलियम्स
ब्रिटेन के पॉप स्टार रॉबी विलियम्स को लगता है कि उनके घर में भूतों का डेरा है, लेकिन वह इससे बिल्कुल नहीं डरते।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विलियम्स 1.15 करोड़ डॉलर की विल्टशायर हवेली में रहते हैं। जहां पर कभी हेनरी अष्टम की छठी पत्नी कैथरीन पार रहा करती थीं।
विलियम्स कहते हैं कि "मुझे लगता है कि यहां भूतों का डेरा है। मैंने कुछ देखा या सुना नहीं है। मैंने वास्तव में कुछ महसूस किया है लेकिन वह डरावना नहीं है। मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी होती है कि यह कैथरीन का पुराना घर है। वास्तव में हम उनके पुराने घर में नहीं उससे जुड़े अनाजघर में रहते हैं।"
वह कहते हैं कि "मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि अपनी 35 वर्ष की आयु में 500 साल पुरानी जगह खरीदी है। क्योंकि 26, 27 साल की उम्र तक मैं इसे खरीदने या इसके आस-पास जाने के विषय में सोच भी नहीं सकता था। लेकिन यह जगह प्यारी है।"


Click it and Unblock the Notifications











