पाकिस्तानः सुरंग में धमाका, 5 मरे

हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि कुर्रम एजेंसी क्षेत्र में इस समय सुन्नी और शिया समूहों में सशस्त्र झड़पे हो रही हैं। पिछले डेढ़ महीने में यहां 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
ताजा खबरों के मुताबिक कुर्रम एजेंसी क्षेत्र के अरोली इलाके में ट्रक के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से तीन लोग मारे गए। बताया जाता है कि कि इस विस्फोट में पांच लोग घायल भी हो गए।
घटनास्थल से चंद किलोमीटर दूर कच्छ क्षेत्र में एक ट्रैक्टर भी बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया, जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए।


Click it and Unblock the Notifications