सबने कहा, 'जिससे प्यार करते हो उसके साथ काम मत करो', किसी की बात नहीं मानी और अब पछता रही है ये हसीना!

Rita Ora and Taika Waititi: ब्रिटिश सिंगर, सॉन्ग राइटर, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रीटा ओरा ने हाल ही में इस बात को स्वीकार किया कि उनकी न्यू वीडियो सॉन्ग के सेट पर पति तायका वेट्टी के साथ कहा-सुनी हो गई। जानिए क्या था पूरा मामला।
Rita Ora ने जब अपने चाहने वालों से पूछा था कि वे अपने हस्बैंड Taika Waititi के साथ न्यू म्यूजिक वीडियो पर पर काम कर रही है तो उन्हें खूब बहुत सारे लोगों ने सलाह दी थी, 'जिसके साथ आप प्यार करते हो, उनके साथ काम मत करो'। ऐसा करके गलती कर रही हो। रीटा को बहुत से लोगों ने इस बात के लिए सलाह दी थी कि पति के साथ काम नहीं करो वरना रिश्तो में खटास आ सकती है, लेकिन रीटा ओरा हमेशा ही सोचती थीं कि ऐसा क्यों। उन्होंने सब की बातों को दरकिनार कर अपने पति के साथ काम करने का निर्णय लिया।
न्यू म्यूजिक वीडियो Praising You में तायका वेट्टी ने बतौर डायरेक्टर काम किया है। अब वीडियो रिलीज होने और बनने के बाद रीटा ओरा ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि लोगों का कहना सही था, 'अपने प्यार के साथ कभी काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि म्यूजिक एल्बम बनने के दौरान उनकी और उनके पति के बीच खूब खटपट हुई थी।
रीता ने कहा, क्या आप जानते हैं मैं अपने पति की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं और उनके क्रिएटिव कंट्रीब्यूशन की प्रशंसा करती हूं। हम एक मजेदार वीडियो जो ओरिजिनल हो, को बनाने की कोशिश कर रहे थे, जैसे कि कोई रेंडम डांस पार्टी हो। लेकिन इसी को लेकर हम दोनों में कई बार तनाव भी हुआ।
आपको बता दें, यह दंपत्ति पिछले साल एक प्राइवेट इवेंट के तहत शादी के बंधन में बंध गए थे। बहरहाल रीटा ओरा को सबक मिल गया है और वह आगे से ऐसा ना करने की उन्होंने ठान ली है।
बताते चलें, रीटा ओरा का यह म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है और इसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपडेट दिया है और उन्हें बताया कि इस वीडियो का डायरेक्शन उनके पति ने किया है। यह म्यूजिक एल्बम एक्सक्लूसिवली META पर रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications