सरेआम आंसू नहीं बहाएंगी रिहाना

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक रिहाना के पूर्व मित्र क्रिस ब्राउन के साथ फरवरी 2009 में हुए विवाद के बाद से उन्हें उनके आक्रामक व्यवहार के लिए जाना जाता है।
रिहाना कहती हैं, "मेरे व्यक्तित्व का कमजोर पहलू भी है। मुझे लगता है कि लोगों की मेरे विषय में गलत धारणाएं हैं। उन्होंने मेरे व्यक्तित्व का कठोर और आक्रामक पक्ष ही देखा है लेकिन प्रत्येक महिला कमजोर होती है।"
वह कहती हैं, "मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे रोते देखें। जब मैं परेशान होती हूं तो नहीं चाहती कि लोग यह बात जान सकें। मैं सार्वजनिक स्थल पर अपने व्यवसाय तक सीमित रहना चाहती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications