10 साल तक प्रेमी ढूंढेंगी रिहाना

By Jaya Nigam

Rihanna
लंदन । गायिका रिहाना ने कहा है कि उन्होंने सच्चे प्यार की तलाश के लिए खुद को 10 वर्ष का समय दिया है। रिहाना वर्ष 2009 को भूलकर आगे बढ़ना चाहती हैं। वर्ष 2009 में रिहाना अपने प्रेमी से अलग हुई थीं। इससे पहले रिहाना ने स्वीकार किया था कि उनके पूर्व प्रेमी क्रिस ब्राउन ने कई बार उन्हें मारा-पीटा भी था।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉ कॉम' के मुताबिक 'रसियन राउलेट' नाम के एल्बम से शोहरत बटोरने वाली रिहाना को हाल ही में बेसबॉल प्लेयर मैट केंप के साथ देखा गया है। रिहाना ने मैट के साथ प्रेम संबंधो की अटकलों को खारिज कर दिया लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उन्होंने 30 वर्ष की उम्र तक अपना सच्चा प्यार तलाशने का समय निर्धारित किया है।

रिहाना इन दिनों सार्वजनिक समारोहों में अकेले ही देखी जा रही हैं। हाल ही में संपन्न ग्रैमी अवार्डस के दौरान भी उन्हें अकेले ही देखा गया था। रिहाना कहती हैं, "मैं इस समय किसी के साथ डेट नहीं कर रही हूं। मैं अकेली हूं लेकिन आशा करती हूं कि 30 वर्ष की उम्र तक मैं अपना प्यार खोज लूंगी। अभी मैं 20 वर्ष की हूं और इस लिहाज से मेरे पास एक दशक का समय है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X