रिहाना खुश हैं अकेले
हॉलीवुड गायिका रिहाना ने हॉलीवुड अभिनेता ट्रिस्टन वाइल्ड्स से अपनी दोस्ती की अफवाहों का मखौल उड़ाते हुए कहा है कि उनके पास तो ट्रिस्टन का नंबर तक नहीं है।
रिहाना ने कहा, "यह हास्यास्पद है। मेरे घर में पार्टी थी और आप जानते हैं पार्टियों में जैसे होता है, बहुत से ऐसे लोग आते हैं जिन्हें आप जानते तक नहीं। वह अपने मित्रों के साथ आए थे। लेकिन मेरे पास उनका नंबर तक नहीं है। तो मुझे नहीं लगता कि मैं उनके साथ डेटिंग कर रही हूं।"
इक्कीस वर्षीया रिहाना ने कहा, "फिलहाल वह अकेले ही खुश हैं।"


Click it and Unblock the Notifications