रिहाना नहीं करेंगी 'बॉडीगार्ड'
गायिका रिहाना आगामी 'द बॉडीगार्ड' की रीमेक फिल्म में अभिनय करने की इच्छुक नहीं हैं क्योंकि वह बड़े पर्दे पर गायिका का चरित्र नहीं निभाना चाहती हैं। फिल्म 'अम्ब्रेला' में अपने अभिनय की प्रतिभा दिखा चुकीं रिहाना का कहना है कि गायिका का किरदार उनके लिए चुनौतीपूर्ण नहीं है।
'द बॉडीगार्ड' के सीक्वेल में रिहाना!
उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं, मुझे यह बात पसंद नहीं कि कोई गायक संगीत प्रधान फिल्म में अभिनय करे क्योंकि आप उन्हें दूसरों की तरह नहीं देख सकते।" उन्होंने कहा, "मैं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना चाहती हूं और एक गायक के लिए गायक की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications












