रिहाना को भाते हैं साहसी पुरुष
मशहूर पॉप गायिका रिहाना का कहना है कि मुझे जोखिम उठाने वाले पुरुष ज्यादा पसंद हैं।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट काम' के हवाले से बताया गया है कि रिहाना जीवन में अधिक जोखिम उठाने वाले पुरुषों को आम पुरुषों से अधिक वरीयता देती हैं।
रेहाना ने कहा, "मैं जोखिम उठाने वाले पुरुषों को पसंद करती हूं। सामान्यतया वे अच्छे होते हैं और आपको दुखी नहीं करते हैं। मैं खतरों को पसंद करती हूं। यही मेरे लिए रोमांच है। मुझे चॉकलेटी किस्म के पुरुष पसंद नहीं हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











