रिहाना को मददगार की तलाश
गायिका रिहाना ने ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के इच्छुक एक ऐसे व्यक्ति की मदद करने का अच्छा काम अपने कंधों पर लिया है, जो ल्यूकेमिया से पीड़ित है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'रसियन राउलेटे' नामक गीत से प्रसिद्धि हासिल करने वाली रिहाना को 26 वर्षीय नाइजीरियाई एथलीट सुएन अदेबीयी का एक पत्र प्राप्त हुआ, जो 2014 शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेने की इच्छा रखता है।
प्रशिक्षण के दौरान अदेबीयी को पता चला कि वह खतरनाक ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़ित है। रिहाना ने अदेबीयी को भरोसा दिलाया है कि वह उन्हें इस बीमारी की चंगुल से निकलने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इसके लिए रिहाना को एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जो अपना बोन मैरो अदेबीयी को दान में दे सके।
रिहाना ने कहा, "ल्यूकीमिया के कारण अदेबीयी का सपना अधूरा रह सकता है। वह शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले नाइजीरियाई खिलाड़ी बनना चाहते हैं। हमें उनकी मदद करनी चाहिए। हमें उनके लिए एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जो अपना बोन मैरो दान में दे सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











