अस्पताल पहुंची रिहाना
लास एंजेलिस। एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान लोकप्रिय पॉप स्टार रिहाना को चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डाक्टरों ने बताया कि रिहाना को पसलियों में चोट लगी है।
पढ़ें: बेयॉन्स, गागा, रिहाना से शादी करना चाहते हैं 50 सेंट
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार स्विट्जरलैंड में एक संगीत कार्यक्रम पेश करने के दौरान रिहाना को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिहाना के प्रतिनिधि ने कहा कि गायिका की हालत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें ढाई घंटे तक अस्पताल में रखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications












