चेरिल की सुंदरता पर मर मिटीं रिहाना
अपने बेवफा पति एश्ले कोल से छुटकारा पाने के बाद पॉप गायिका और बला की सेक्सी चेरिल कोल के सितारे बुलंदी पर हैं। कोल को अक्सर अपनी खूबसूरती के लिए नायाब कमेंट्स मिलते रहते हैं। लेकिन अगर कमेंट करने वाली खुद एक हसीना हो जिस पर लाखों लोग मरते हों तो प्रशंसा की कीमत बढ़ जाती है।
चेरिल कोल के खूबसूरत जाल में फंसने वाली हसीना मशहूर पॉप गायिका रिहाना हैं। रिहाना कोल की सुंदरता और प्रतिभा से अभिभूत हैं। अब गायिका रिहाना चेरिल कोल के साथ जुगलबंदी करने की इच्छुक हैं। हाल ही में रिहाना ने चेरिल की प्रशंसा करते हुए कहा था,"मैंने आज तक उनके जैसी खूबसूरत महिला नहीं देखी।"
वेबसाइट 'कांटैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, चेरिल ने स्वीकार किया है कि रिहाना की पेशकश सुनकर वह हतप्रभ रह गईं। चेरिल ने कहा, "जब मैंने सुना कि रिहाना मेरे साथ काम करना चाहती है, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ।..यकीनन हम अगले साल मिलकर कुछ करेंगे। मैं पूरी तरह इसके लिए तैयार हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












