लगातार तीसरी बार प्रेग्नेंट है ये हसीना, इतना बड़ा बेबी बंप देख फैंस का सवाल-जुड़वा हैं क्या?

Rihanna Third Pregnancy: म्यूजिक स्टार रिहाना एक बार फिर से प्रेग्नेंट है और बहुत जल्द फिर से अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मेट गाला 2025 में रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान सीधे बेबी बंप दिखाकर किया था। वहीं अब का नया मैटरनिटी लुक सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रिहाना इस दौरान बबलगम बॉडीकॉन ड्रेस में काफी खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही थीं। मंगलवार, 5 अगस्त को 37 वर्षीय Fenty ब्रांड की फाउंडर रिहाना लॉस एंजेलिस की सड़कों पर एक बेहद स्टाइलिश अवतार में नज़र आईं। रिहाना के इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स का काफी प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस उनके बड़े से बेबी बंप को देखकर कयास लगा रहे हैं कि क्या रिहाना जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट हैं।
उन्होंने एक फ्लोर-लेंथ पेस्टल कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें स्ट्रक्चर्ड नेकलाइन थी। इस बिना बाजू वाली ड्रेस में गुलाबी और पीले रंग का पैटर्न था जिसमें हल्का बेबी ब्लू और नियॉन येलो टच भी शामिल था। रिहाना ने अपने लुक को बड़े झुमकों और एक गुलाब के आकार की अंगूठी से एक्सेसराइज़ किया। वहीं स्टाइल में कैज़ुअल ट्विस्ट लाने के लिए उन्होंने लाइम ग्रीन स्नीकर्स पहने थे।
रिहाना ने अपने बालों को आधे पीछे की ओर बांधा हुआ रखा था जिससे उनका चेहरा खूबसूरती से उभर कर सामने आ रहा था। उन्होंने सॉफ्ट पिंक टोन वाला मेकअप किया था जिसमें हल्का ब्लश, गुलाबी लिपस्टिक और नेचुरल ग्लो शामिल था जो उनके पूरे लुक को एक निखर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











