कभी अपने पिता को कोर्ट में घसीटा, आज उन्हीं की मौत पर सदमें में जी रही ये सिंगर, इतनी सी उम्र में छोड़ी दुनिया

Rihanna

Rihanna father death: संगीत की दुनिया का जाना-माना नाम, रिहाना इस वक्त जिंदगी के सबसे भारी दौर से गुजर रही हैं। उनके पिता, रोनाल्ड फेंटी का शनिवार सुबह लॉस एंजेलिस में निधन हो गया। रिहाना के पिता उम्र थी 70 साल और उन्हें हाल ही में एक बीमारी हुई थी, जो कि ज्यादा लंबी भी नहीं चली, लेकिन परिवार के लिए रिहाना के पिता की मौत एक गहरा सदमा छोड़ गई।

मौत के कारण का खुलासा नहीं हुआ

परिवार ने फिलहाल मौत की असली वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि फेंटी परिवार पर दुखों का बादल छा गया है। कैलिफोर्निया में इस वक्त पूरा फेंटी परिवार एकजुट है।

पिता से आखिरी बार मिलने पहुंचे थे रजाद

कुछ दिन पहले रिहाना के छोटे भाई रजाद फेंटी को सीडर-सिनाई मेडिकल सेंटर में स्पॉट किया गया था। कहा जा रहा है कि वह अपने बीमार पिता से आखिरी बार मिलने पहुंचे थे। उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिनमें रजाद की बेचैनी साफ नजर आ रही थी।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

अब तक रिहाना की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन देश की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट डाला। उन्होंने लिखा- 'हमारी नेशनल हीरो रॉबिन रिहाना फेंटी को उनके पिता के निधन पर बारबाडोस की जनता और सरकार की तरफ से गहरी संवेदना। रोनाल्ड फेंटी सिर्फ एक पिता नहीं, बल्कि बारबाडोस की मिट्टी का बेटा भी थे, जिनकी जिंदगी ने इस देश की जिद और जज्बे को दर्शाया।'

प्रधानमंत्री ने रोनाल्ड को सिर्फ रिहाना के पिता के रूप में नहीं, बल्कि एक दोस्त, पड़ोसी और ऐसे इंसान के रूप में याद किया जिनकी जिंदगी में भले ही काफी मुश्किलें थीं, लेकिन उनके दिल में मोहब्बत और जमीन से जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ।

उन्होंने आगे लिखा- 'रिहाना, उनकी मां मोनिका, भाइयों रोरे, रजाद और जैमी, बहनों कैंडी और समांथा को मेरा दिल से सलाम। इस कठिन वक्त में हम सब आपके साथ खड़े हुए हैं।'

रिहाना और उनके पिता का रिश्ता

आपको बता दें, रिहाना और उनके पिता का रिश्ता काफी अच्छा नहीं था। इस रिश्ते की कड़वाहट तो कोर्ट का दरवाजा तक खटखटा चुकी है। साल 2019 में रिहाना ने अपने पापा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना पूछे Fenty Entertainment नाम की कंपनी बना ली और उनके नाम का फायदा उठाने की कोशिश की। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों को लगा कि रिहाना ने अपने पिता से रिश्ते तोड़ लिए हैं।

सब आए साथ

लेकिन, बात जब खून के रिश्ते की हो, तो दिल आखिरकार पिघल ही जाता है। इस बार भी वही हुआ। बीमारी की खबर आते ही पूरा का पूरा परिवार उनके पास पहुंच गया। अब रोनाल्ड फेंटी की मौत ने उन तमाम कॉन्ट्रोवर्सीज को पीछे छोड़ दिया है, जो कभी इस परिवार में फूट का कारण थी अब बस रह गई हैं यादें।

रिहाना ने नहीं किया कोई पोस्ट

रिहाना, जो दुनियाभर में अपने गानों और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं, इस वक्त बेहद पर्सनल और इमोशनल संकट से जूझ रही हैं। फैंस बेसब्री से उनके बयान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल पूरा फेंटी परिवार शांति से इस दुख को जी रहा है। बारबाडोस से लेकर हॉलीवुड तक हर कोना रोनाल्ड फेंटी के लिए श्रद्धांजलि दे रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: rihanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X