डिलीवरी रूम से एक्ट्रेस ने न्यू बॉर्न संग शेयर की तस्वीरें, भड़के लोग बोले- नाखून तो काट लेती बच्चे को...

Rihanna Delivery Room Photos: हॉलीवुड सुपरस्टार रिहाना अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से रिहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें अप्लोड कर दी हैं जिन्होंने बवाल काट दिया है। रिहाना ने इस बार डिलिवरी रूम से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये रिहाना की लेटेस्ट तस्वीरें नहीं हैं बल्कि थ्रोबैक तस्वीरें हैं।
डिलीवरी रूम से शेयर की बेटों की तस्वीरें
हाल ही में रिहाना ने महिला दिवस के मौके पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने दोनों बेटों को सीने से लगा रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिहाना ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने जूलरी और सनग्लासेस में बेटों को जन्म दिया है। इस तस्वीरों के कारण रिहाना की आलोचना भी हो रही है।
ट्रोल हो रही है रिहाना
नेटिजंस का कहना है कि इतने लंबे नाखून और ज्वैलरी से न्यू बॉर्स बेबी को इंफ्केशन भी हो सकता है। उन्हें इस हटा लेना चाहिए था। हालांकि तमाम लोगों को रिहाना का ये अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है।
तस्वीरों को रिहाना ने दिया ये कैप्शन
रिहाना ने कैप्शन में लिखा है, 'एक महिला के तौर पर मैंने अब तक जो सबसे पावरफुल काम किया है, मेरे छोटे-छोटे चमत्कार! RZA और रायट रोज़। और हां मैंने मोतियों और धूप के चश्मे में बच्चे को जन्म दिया, मत पूछिए, बहुत कुछ हो रहा था।' इस तस्वीर पर लोगों ने लिखा- केवल आप ही इस तरह से अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। एक और ने कहा- आपने तो डरा दिया हमें। एक और ने कहा- हर किसी को लग रहा है कि आपने फिर से बच्चे को जन्म दिया है।
रिहाना की नेटवर्थ
रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना ने अपने और बॉयफ्रेंड के पहले बच्चे को साल 2022 मई में जन्म दिया थ। इसके बाद अगस्त 2023 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि रिहाना एक अमीर हॉलीवुड पॉप सिंगर हैं। बारबाडोस की रहने वाली रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की नेट वर्थ 1.7 मिलियन डॉलर है। रिहाना सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा अपने कॉस्मेटिक और लॉन्जरी के बिजनेस से भी मोटी कमाई करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











