Cannes की रिमझिम मे, कटे फटे कपड़ो में रिहाना ने बॉयफ्रेंड के साथ दिखाया बड़ा सा बेबी बंप, तीसरी बार प्रेग्नेट

Rihanna Third Pregnancy Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर के सेलेब्स के लुक्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच सुपरस्टार रिहाना ने अपना बड़ा सा बेबी बंप दिखाकर अपने फैंस को ट्रीट दे दी है। इससे पहले मेट गाला 2025 में रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान सीधे बेबी बंप दिखाकर किया था। वहीं अब रिहाना कान्स में अपने पार्टनर के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दी हैं। रिहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही हैं।
बॉयफ्रेंड के साथ रिहाना
रिहाना इस इवेंट में अपने पार्टनर ए$एपी रॉकी के साथ पहुंचीं। दोनों ने साथ में कैमरे के सामने कई सारे खूबसूरत पोज दिए। एक फोटो में ए$एपी रॉकी रिहाना को पीछे से गले लगाते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उन्हें किस करते दिखे। यह खूबसूरत मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कपल की कैमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं।
Rihanna and Rocky in Cannes. pic.twitter.com/0tqUJhVtR5
— 𝖌𝖆𝖇 (@gabgonebad) May 19, 2025
तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं रिहाना
खास बात ये है कि मेट गाला 2025 में रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय भी उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था और तब से लेकर अब तक वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
रिहाना का कान्स लुक
रिहाना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रॉयल ब्लू कलर की फ्लोर-लेंथ हॉल्टर-नेक ड्रेस पहनी थी जिसमें तीन रफल नॉट्स लगे थे। उनका ये शाही अंदाज देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयर स्टड्स, रिंग्स और मिनिमल ज्वैलरी के साथ सिंपल और एलिगेंट रखा। इसके अलावा उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग ओशन ब्लू कलच से पेयर किया।
ए$एपी रॉकी का रॉयल लुक
वहीं ए$एपी रॉकी ने अपने लुक को एक क्लासिक ब्लैक सूट और हीरे जड़े ब्रोच, ब्लैक शेड्स और रत्नों से जड़े ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। वे फिल्म 'हाईएस्ट 2 लोएस्ट' के प्रीमियर के लिए फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने हॉलीवुड स्टार डेनजेल वाशिंगटन के साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











