रिहाना ने रद्द किया संगीत समारोह

रेहाना ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अभी मंच पर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वेबसाइट फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार गत आठ फरवरी को पूर्व मित्र क्रिस ब्राउन द्वारा कथित हमला किए जाने के बाद मंच पर यह उनकी पहली प्रस्तुति थी।
संगीत समारोह के आयोजक यासीन मतबुली के अनुसार, "रिहाना ने प्रबंधकों ने हमसे संपर्क किया और बताया कि वह मई में यूएई नहीं आ सकेंगी लेकिन वह यहां प्रस्तुति देने की इच्छुक हैं।"


Click it and Unblock the Notifications