37 साल की सुपरस्टार तीसरी बार बनी मां, 2 बेटो के बाद हुई बेटी तो रखा इतना स्पेशल नाम, जानिए मतलब

Rihanna Third Baby

Rihanna Third Baby: हॉलीवुड सुपरस्टार रिहाना एक बार फिर से मां बन गई हैं। रिहाना और उनके पार्टनर ASAP रॉकी ने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। रिहाना ने 13 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है और अब उन्होंने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। इससे पहले रिहाना और ASAP रॉकी के दो बच्चे हैं तीन साल का RZA और दो साल का रियोट।

रिहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी नवजात बच्ची की तस्वीर शेयर करते हुए उनका चेहरा रिवील कर दिया है। इस प्यारी सी तस्वीर में रिहाना अपनी बच्ची को होल्ड किए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस बच्ची का नाम भी रिवील कर दिया है जो कि काफी स्पेशल है।

रिहाना ने कैप्शन ने नाम रिवील करते हुए लिखा, "रॉकी इरिश मेयर्स सितंबर 13 2025" बेबी के इस नाम से साफ ही कि रिहाना के पिता के ऑनर में रखा गया है। नेटिजंस के बीच रिहाना के बच्चों के नाम काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनके तीनों बच्चों के नाम एक से बढ़कर एक स्पेशल हैं।

बता दें कि रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की सीक्रेट ही रखा था और सीधे न्यू यॉर्क में मेट गाला में अपना ब़ड़ा सा बेबी बंप दिखाते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। बता दें कि रिहाना 37 साल की हैं।

कुछ ही दिनों पहले ASAP ने अपने आने वाले बच्चे के बारे में बात करते हुए कहा था, मैं दिल से चाहता हूं कि ये एक बेटी हो। हम दुआ कर रहे हैं कि इस बार लड़की हो। पहली बार हमने बच्चे का जेंडर पहले ही जान लिया था, दूसरी बार नहीं जाना और तीसरी बार भी हम सरप्राइज चाहते हैं। मुझे लगता है इस बार लड़की होगी। यह प्रेग्नेंसी पहले दोनों से बिल्कुल अलग लग रही है, अनुभव से ही फर्क साफ नजर आता है। मैं सच में चाहता हूं कि यह एक बेटी हो।"

मेट गाला के बाद एक सूत्र ने पीपल मैगज़ीन को बताया कि यह जोड़ी अपने परिवार के बढ़ने को लेकर बेहद उत्साहित है। सूत्र ने कहा, "रिहाना हमेशा से एक बड़ा परिवार चाहती थीं, इसलिए वह बेहद खुश हैं। रिहाना और रॉकी अपने बच्चों को एक और भाई-बहन देने के लिए बेहद उत्सुक हैं।"

उसने आगे बताया, "वे चाहते थे कि उनके बच्चे उम्र में करीब हों, ताकि वे साथ बड़े हों और एक गहरा रिश्ता साझा करें। वे इस नए अध्याय को लेकर बेहद आभारी और खुश हैं। यह उनके जीवन का बेहद खास समय है।"

More from Filmibeat

Read more about: rihanna bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X