अंबानी से एक रात के 74 करोड़ लेने वाली हसीना तीसरी बार हुई प्रेग्नेंट, MET Gala में बेबी बंप दिखाकर किया ऐलान

Rihanna Third Pregnancy MET Gala 2025: मेट गाला 2025 में जहां कियारा आडवाणी के बेबी बंप के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे तो वहीं सुपस्टार रिहाना ने अपने बड़े से बेबी बंप को दिखाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। मेट गाला 2025 में रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। हसीना बहुत जल्द अपने तीसरी बच्चे को जन्म देने वाली है।
37 साल की रिहाना ने मेट गाला में ग्रे रंग का टू-पीस आउटफिट पहना, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। उन्होंने इसे ब्लैक जैकेट, फर स्टोल, ग्रे पंप्स और ब्लैक हैट के साथ पूरा किया। बाद में उन्होंने दो सूट जैकेट्स से बना एक खास लुक दिखाया, जो उनके बेबी बंप को और हाइलाइट करता था। यह लुक मेट गाला के थीम "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" से मेल खाता था, जो ब्लैक फैशन को सेलिब्रेट करता है। रिहाना का यह अंदाज फैशन और मातृत्व का शानदार मिश्रण था।
मेट गाला से पहले फोटोग्राफर माइल्स डिग्स ने रिहाना की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बारिश में बेबी बंप के साथ खड़ी दिखाई दे रही थीं। यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है। रिहाना ने पहले भी बड़े इवेंट्स में प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। 2023 में सुपर बाउल हाफटाइम शो में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की खबर दी थी। रिहाना और A$AP रॉकी के दो बेटे हैं-RZA ऐथल्स्टन (3 साल) और रायट रोज (21 महीने)। फैंस उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर से बेहद खुश हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरबपति सिंगर रिहाना अपने शो के लिए भारी भरकम चार्ज करती हैं। रिहाना को अफॉर्ड करने का दम अच्छे अच्छो की जेब में नहीं होता है। लेकिन ये मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंनत अंबानी के लिए कर दिखाया था। अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में परफॉर्मेंस से लिए रिहाना को अंबानी की ओर से करीब 74 करोड़ रुपये दिए गए थे। अनंत राधिका के प्रीवेडिंग में परफॉर्म करने के लिए रिहाना अपने पूरा बैंड और प्रॉम्प्स के साथ जामनगर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











