इंग्लैंड नाकाम लोगों का देश: रिकी
ब्रिटेन के हास्य अभिनेता रिकी गेरवायस ने इंग्लैंड को नाकाम लोगों का देश बताया है। गेरवायस के मुताबिक इंग्लैंड वासियों की तुलना में अमेरिकी ज्यादा आत्मविश्वासी हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक साक्षात्कार के दौरान जब गेरवायस से यह पूछा गया कि ब्रिटेन के कलाकार अक्सर ऐसी भूमिकाएं क्यों करते हैं, जो उनके लायक नहीं होतीं तो उन्होंने कहा कि इंग्लैंड नाकाम लोगों का देश है और यही कारण है कि वहां के लोग ऐसी भूमिकाएं स्वीकार करते हैं।
बकौल गेरवायस, "मेरे हिसाब से हमारे देश के लोग ऐसी भूमिकाएं इसलिए स्वीकार करते हैं क्योंकि यहां नाकाम लोगों की भरमार है। हम अपने यहां के नाकाम लोगों का गुणगान करते हैं जबकि अमेरिका के लोग सफलता पर जश्न मनाते हैं। मेरे लिहाज से वे हमसे अधिक आत्मविश्वासी होते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications