जब महिलाओं से घिरे रिचर्ड गेरे
हालीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे साठ साल के हो चुके है लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। इसका नजारा उनकी मोनाको यात्रा के दौरान देखने को मिला जब एक होटल में कुछ महिला प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।
महिला प्रशंसक लक्जरी होटल में गेरे की एक झलक पाने के लिए बेचैन नजर आ रहीं थीं। इस वर्ष के शुरू में इस लक्जरी होटल को गेर और उनकी पत्नी केरी लोवेल ने शुरू किया है।
'डब्ल्यू' पत्रिका से गेर ने बताया,"वे महिलाएं घूमती हुई मेरे पास आईं और बोलने लगी हेल्लो रिचर्ड हम लोग मोनाको से हैं। वे प्रवेश निषेध क्षेत्र में भी चली आईं।"
होटल के अधिकारियों ने बताया कुछ महिलाएं मोनाको की यात्रा पर आई हुई थीं। वे रिचर्ड के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











