मैडोना ने पूर्व पति के नाम गीत लिखा

आठ साल के वैवाहिक जीवन के बाद रिची से तलाक लेने वाली मैडोना ने अपने गाने में दो प्यार करने वालों के बारे में विस्तार से लिखा है। गाने में यह बताने की कोशिश की गई है कि दो लोग कैसे मिलते हैं, एक होते हैं, लड़ते हैं, अलग होते हैं और फिर एक हो जाते हैं।
रिची का जन्मदिन सितंबर में है और इसके लिए मैडोना ने उन्हें एक विशेष प्रकार की राइफल भेंट करने का फैसला किया है।
उधर, रिची के दोस्तों ने भी दावा किया है कि वह मैडोना के बारे में जैसी बातें करते हैं, उससे लगता है कि दोनों के बीच तलाक हुआ ही नहीं है। रिची अक्सर कहा करते हैं कि उनकी पत्नी शारीरिक रूप से बेहद आकर्षक है।


Click it and Unblock the Notifications











