अभिनेत्री रीस ने ब्रूस से प्रेरणा ली।
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री रीस विदरस्पून ने अपनी नई एनिमेटेड फिल्म 'मॉन्सटर्स वर्सेस एलियंस' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता ब्रूस विलिस की फिल्मों से प्रेरणा ली।
वेबसाइट कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक इस नई 3डी (त्रिआयामी) फिल्म में विदरस्पून एक स्त्री चरित्र को अपनी आवाज दे रही हैं।
उन्होंने स्वीकार किया कि जब फिल्म के निर्माताओं ने उनसे कहा कि उनका चरित्र विलिस द्वारा फिल्म 'डाई हार्ड' में निभाए गए जॉन मैक्लेन के चरित्र के समान है तो उन्होंने विलिस की एक्शन फिल्में देखनी शुरू कीं।


Click it and Unblock the Notifications











