रीस ने अपने पति की प्रशंसा की

रीस और रेयान 2007 में ही अलग हो गए थे लेकिन दोनों बच्चों एवा और डेकोन की वजह से उनमें अब भी उनमें दोस्ताना संबंध हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक रीस का कहना है, "मेरे पूर्व पति हमारे प्यारे बच्चों के लालन-पालन में पूरा योगदान दे रहे हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि हम मध्य अमेरिका के कामकाजी परिवारों में पलकर बड़े हुए हैं। जब हम अपने बच्चों के सामने होते हैं तो बहुत सचेत रहते हैं। मैं अपने बच्चों को वही सिखा रही हूं जो बचपन में मुझे सिखाया गया-नियम, अनुशासन और प्यार।"
रीस को 'वॉक द लाइन' में अभिनय के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications