Tory Lanez Attack: मर्डर केस में सजा काट रहे सुपरस्टार पर जेल मे हमला, 14 बार घोंपा चाकू, फाड़ दिए दोनो फेफड़े

Tory Lanez

Tory Lanez Attacked In Jail: कनाडा के रैपर टोरी लेनेज पर जानलेवा हमला किया गया है। टोरी लेनेज इन दिनों जेल में बंद थे और ऐसे में दूसरे कैदियों ने उनके ऊपर चाकू से बंहद गंभीर अटैक किया है। टोरी लेनेज की हालत देख उन्हे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गंभीर हमले में टोरी लेनेज की पीठ, सिर और चेहरे के साथ साथ कई अंगों पर दर्दनाक घाव आए हैं।

दोनों फेफड़े हुए बर्बाद

इतना ही नहीं हैरान करने वाली बात ये है कि इस हमले के बारे में उनकी टीम ने अप्डेट देते हुए बताया है कि हमले में उनके दोनों फेफड़े खराब हो गए हैं। टोरी लेनेज की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम से बयान जारी किया है।

टोरी लेनेज की टीम का बयान

इसमें लिखा था, 'टोरी को 14 बार चाकू घोंपा गया - जिसमें उनकी पीठ पर 7 घाव, धड़ पर 4 घाव, सिर के पिछले हिस्से पर 2 घाव और चेहरे के बाएं हिस्से पर 1 घाव हुआ है। उनके दोनों फेफड़े काम करना बंद कर चुके थे और उन्हें सांस लेने की मशीन पर रखा गया था। अब वह खुद सांस ले रहे हैं।'

बयान में आगे कहा गया है, 'दर्द में होने के बावजूद वो सामान्य रूप से बात कर रहे हैं, अच्छे मूड में हैं और भगवान के प्रति बहुत आभारी हैं कि वो ठीक हो रहे हैं। वह सभी को उनकी प्रार्थनाओं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।'

जेल में क्यों हैं टोरी लेनेज

रैपर जेल में हैं, क्योंकि वह 2020 में Megan Thee Stallion को गोली मारने के लिए 10 साल की सजा काट रहे हैं। साल 2023 में उन्हें दोषी ठहराए जाने पर 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

Read more about: tory lanez bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X